भागलपुर, फरवरी 5 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना परिसर में बीते शनिवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मानगढ़ चौक पर संचालित अवैध ऑटो स्टैंड का मुद्दा प्रमुखता से उठा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अवैध स्टैंड के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। जनसंवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। एसपी ने स्पष्ट कहा था कि सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण और अवैध स्टैंड किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एसपी के निर्देश के बाद धरहरा थानाध्यक्ष चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.