भागलपुर, मार्च 16 -- मुंगेर । नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर मोर्चा में शनिवार की देर शाम आपसी विवाद में आकाश तांती नामक युवक को पेट में गोली लगी जिसे जमालपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां आकाश की मौत हो गई । घटना की सूचना के बाद नया रामनगर की पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया कि रामनगर मोर्चा मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस बीच एक पक्ष ने आकाश तांती नामक युवक के पेट में गोली मार दी। जमालपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.