भागलपुर, दिसम्बर 25 -- तारापुर, निज संवाददाता। सफाईकर्मियों की 08 सूत्री मांगों के समर्थन में एक प्रतिनिधिमंडल ने तारापुर प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता को उंके कार्यालय कक्ष में मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कर्मियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। मांग पत्र में स्पष्ट किया गया कि लंबे समय से सफाईकर्मी उपेक्षा और शोषण का शिकार हैं। 8 सूत्री मांगों का जिक्र करते हुए सभी संविदा एवं आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाईकर्मियों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुरूप मानदेय दिये जाने, समय पर एवं नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सभी कर्मियों को देने से संबंधित , बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने, कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, ताकि दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। इसके अलावे...