भागलपुर, अप्रैल 7 -- तारापुर। निज संवाददाता। नगर पंचायत तारापुर के द्वारा गर्मी के मौसम आते ही राहगीरों, मुसाफिरों के लिए शीतल पेय जल की व्यवस्था भीड़ भाड़ वाले चौक चौराहे पर प्याउ लगाकर किया जाता रहा है ।लेकिन इस बार गर्मी का पारा आरंभ से ही परवान पर है लेकिन प्याउ की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। प्याउ के अभाव में लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। पानी के लिए लोग या तो बाजार के दुकान में जाकर बोतल बंद पानी खरीद कर या फिर दुकानदार या आस पास के घर के लोगों से पानी मांगकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। अप्रैल माह के प्रारंभ से ही इस बार गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम का तापमान 35 से 39 डिग्री के ऊपर पहुंचने से राहगीरों को रह रह कर प्यास सताने लगती है। गर्मी के दिनों में राहगीरों को राहत देने के लिए नगर पंचायत नगर क्षेत्र के भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.