भागलपुर, फरवरी 6 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में आगामी एमडीए कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय सामान्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि एमडीए कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया । ---- राशन प्रणाली के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को खिलाना सुनिश्चित किया जाए एमडीए की दवा: डीएम श्री धनराज ने निर्देश दिया कि पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम (राशन प्रणाली) के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को एमडीए की दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इस कार्य में सक्रिय रूप से लगाया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई ...