जहानाबाद, फरवरी 12 -- करपी, निज संवाददाता। इमामगंज थाना क्षेत्र के मुंगीला गांव में गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने एक देशी राइफल बरामद की है। थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हमलोगों ने छापेमारी की। सूचना के आधार पर धनश्याम बिन्द के घर में छापेमारी किया गया। जहां तलासी के दौरान कुछ बरामद नहीं हुई। पुन: संजय बिन्द के घर छापेमारी के क्रम में दालान में रखे पशु चारा के नीचे जमीन के अन्दर रखा एक देशी राइफल को बरामद किया गया। इसमें किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी नही हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत छापेमारी के लिये टीम गठित की गई है। फोटो- 12 फरवरी अरवल- 30 कैप्शन- मुंगीला गांव से बरामद देसी रायफल के साथ पुलिस अधिकारी व जवान।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...