गया, मार्च 8 -- शेरघाटी शहर के गढ़ मुहल्ले में शनिवार की सुबह मुन्गा तोड़ने के सवाल पर दो पक्षों के बीच जबर्दस्त मारपीट हुई है। इस झगड़े में एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों की पहचान हसीन खान और इशरत जहां के रूप में हुई है। जख्मी महिला को शेरघाटी के अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर किया गया है। इससे पूर्व दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा.अमित कुमार ने बताया कि घायल महिला को सीटी स्कैन जांच के लिए गया रेफर किया गया है। महिला के साथ तीमारदार के रूप में मौजूद उसके पति मो.संजू ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ पत्नी के भाई द्वारा छोटे मोटे कारणों का बहाना बनाकर बराबर मारपीट की जा रही है। पत्नी के नैहर में मिली जमीन पर उसने घर बनाया है। उसी घर से बेदखल करने के लिए लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.