जौनपुर, मार्च 18 -- मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी आकांक्षा जायसवाल छत्तीसगढ़ में भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन की घोषणा होते ही मुंगराबादशाहपुर में जमकर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां बांटी गई। मुंगराबादशाहपुर के भाजपा चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य, सभासद सौरभ जायसवाल बंटी, सूर्य लाल जायसवाल, विहिप नगर अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल आदि लोगों ने हर्ष जताया। आकांक्षा के पिता वीरेंद्र जायसवाल मिठाई के बड़े कारोबारी हैं। आकांक्षा की शादी वर्ष 2010 में छत्तीसगढ़ निवासी अमित उर्फ गोलू जायसवाल से हुई है। अमित छत्तीसगढ़ में ठेकेदार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.