जौनपुर, फरवरी 6 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर-मछलीशहर मार्ग पर गुरुवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसकर लोग घंटों तक परेशान होते रहे और प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते नजर आए। मुंगराबादशाहपुर में लगने वाला जाम अब दूर-दराज तक चर्चा का विषय बन चुका है, जो यहां के लोगों के लिए रोजमर्रा की समस्या बन गया है। करीब दो घंटे तक चले जाम के दौरान प्रयागराज रोड, मछलीशहर रोड, जंघई रोड, प्रतापगढ़ रोड और स्टेशन रोड पर लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे वाहनों में बैठे वृद्ध, महिलाएं और बच्चे अत्यधिक परेशान दिखे। हालत यह रही कि एम्बुलेंस और शव वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। जाम के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी विलंब का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.