लखनऊ, मार्च 20 -- ठाकुरगंज में रिंग रोड पार कर रही महिला को बचाने को बाइक सवार डायलिसिस टेक्नीशियन अनुज (28) टैंकर से टकराकर डिवाइडर से जा भिड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने टैंकर ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के समय अनुज ने हेलमेट नही लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से हरदोई के संडीला निवासी अनुज वजीरगंज के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन था। अनुज बुद्धेश्वर इलाके में बहन - बहनोई के घर पर रह रहा था। गुरुवार सुबह अनुज बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। वह रिंग रोड पर पहुंचा था तभी अचानक एक महिला पैदल ही सड़क पार करने लगी। महिला को बचाने के लिए अनुज ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बगल में चल रहे टैंकर से टकराकर डिवाइडर से जा भिड़ा। हादसा देख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.