एटा, जनवरी 16 -- अवागढ़ व्यापार मंडल ने द ग्रेट रॉयल पैलेस में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का स्वागत किया। शुक्रवार को आयोजित हुए स्वागत समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा ने वैश्य वर्ग से प्रमोद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाकर समाज को एकजुट करने का काम किया है। यह जिला की राजनीति में मील का पत्थर साबित होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जनता की सेवा के लिए वह सदैव तैयार रहेंगे। पार्टी के विश्वास को कभी नहीं तोडेंगे। विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह पप्पू, जिला महामंत्री राकेश वार्ष्णेय, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश पाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता , पूर्व सभासद मुन्नालाल गुप्ता, संजीव कुमार बंटी बाबू, अतुल वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव मौजूद रहे। कार्यक्रम ...