शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर मीरी-पीरी खालसा एकेडमी गहलुइया में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और क्षेत्र के 300 से अधिक हिंदू समाज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रगति सिंह ने प्रथम, तरुष शुक्ला ने द्वितीय, आयुष गंगवार ने तृतीय, शिवांगी तिवारी ने चतुर्थ और दिव्यांश सिंह ने पंचम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...