प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- प्रयाग संगीत समिति में मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के तहत शनिवार को मेहता प्रेक्षागृह में शरदोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने गायन, वादन व नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। प्रयाग संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार अपर निदेशक अजय किशोर, लेखा निबंधक राकेश श्रीवास्तव और सहायक निदेशक महेश्वर दयाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उमा दीक्षित के निर्देशन में कलाकारों ने मीरा के प्यार राधा के श्याम आ जाओ कभी तो मेरे भी काम... गीत मेरे बेकरार आवाज दे तू कहां... साजन तुम कहे नेहा लगाएं... की मोहक प्रस्तुति से तालियां बटोरीं। शास्त्रीय प्रस्तुति में राजनाथ के निर्देशन में कलाकारों ने राग दुर्गा में बांसुरी वादन किया। कृष्णा गुहा के निर्देशन में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, चतुरंग की शास्त्री...