मुजफ्फर नगर, जनवरी 27 -- थाना मीरापुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत, मादक पदार्थों की तस्करी कर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्तों की मीरापुर व शामली में करीब चार करोड़ की संपत्ति को जब्त करते हुए मौके पर बोर्ड भी चस्पा कर दिया है जिससे कि कोई संपत्ति को खुद-बुर्द न कर सके। जनपद में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के अन्तर्गत गत 11 सितंबर 2025 को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण लोकेन्द्र व योगेन्द्र पुत्रगण नत्थू सिंह निवासी ग्राम मन्दवाडा थाना बुढाना को उसके अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था । इन सभी के कब्जे से लाखों रुपये के गांजा बरामद किया गया था । बताया जाता है कि अभियुक्तगण द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.