बागपत, फरवरी 23 -- बड़ौत। नगर की बिजरौल रोड से लेकर बिनौली रोड तक मीरापुर राजवाहे की पटरी पर सीसी रोड बनाने का काम शुरू हो गया। सोमवार को पालिका चेयरमैन ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। पालिका चेयरमैन बबीता तोमर ने बताया कि नगर में लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए दिल्ली रोड से लेकर सराय रोड तक मीरापुर राजवाहे की पटरी का चौड़ीकरण व सीसी बनाकर बाइपास बनाया जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके लिए पहले चरण में बिजरौल रोड से लेकर बिनौली रोड तक 425 मीटर सीसी सड़क का निर्माण 60 लाख की लागत से कराया जा रहा है। सोमवार को बबीता तोमर ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद द्वितीय चरण बिनौली रोड से गांधी रोड तक सीसी रोड बनाई जाएगी। तीसरे चरण में गांधी रोड से गुराना रोड तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके बनने से नगर में घुसने वाले चार पहिया वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.