मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को कस्बे के सिनेमाघर से 151 फीट लम्बे तिरंगे झंडे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सर्वधर्म के युवाओं व बुजुर्गो ने हाथो में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर नृत्य करते हुए आम जनमानस का मन मोह लिया। कस्बे के संगीत सिनेमाघर से शुक्रवार की दोपहर एक बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ समाजसेवी अरुण शर्मा ने तिरंगी झंडी दिखाकर किया। समाजसेवी पं. अरुण शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सर्वधर्म के युवा और संभ्रांत नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में करीब 151 फीट लम्बे तिरंगे को हाथो में उठाये सर्वधर्म के युवाओं और बुजुर्गों की भीड़ सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही। हाथों में तिरंगा झंड और भारत माता के जयकारे तथा देशभक्ति तरानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.