मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 8 -- मीरापुर। मीरापुर थाने में पुलिस को चुनौती देने वाला डायलॉग लगाकर रील बना इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक पुलिस से माफी मांगी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। कई दिन पहले मीरापुर थाने के अंदर बनाई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें एक युवक ने पुलिस को चुनौती देते हुए डायलॉग लगा रखा था कि भाई फिर से वही बात बोल रहा हूं...कि कुछ नहीं उखाड़ पाओगे। इस मामले में मीरापुर पुलिस की जमकर किरकिरी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी युवक मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर निवासी आमिर खान पुत्र समीम निकला। सोमवार को पुलिस ने आरोपी आमिर खान को गिरफ़्तार कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी ने करीब एक माह पूर्व उक्त वीडियो बनाई थी...