पीलीभीत, मार्च 29 -- गांव मीरपुर वाहनपुर में गंदगी का साम्राज्य है। ईद का त्यौहार नजदीक आ गया है लेकिन बाजार में कीचड़ और कचरा इतना ज्यादा फैला हुआ है कि लोगों का निकालना दुभर हो गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। पंचायत विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मीरपुर वाहनपुर में रविवार और बुधवार को बाजार लगती है। सब्जी मंडी के समीप नाली और कचरा फैला हुआ है। विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और गांव के जागरूक लोगों ने सचिव व प्रधान को सफाई के लिए कई बार अवगत कराया फिर भी सफाई की जा रही है। गंदगी के कारण तमाम तरह की बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। जैसे डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी पनप रही हैं और वहां से लोग सब्जी लेकर गुजरते हैं। तभी ग्रामीणों को इतनी गंदगी महसूस होती है कि निकलने के लिए दुगंर्ध का सामना करना पड़ता है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.