हापुड़, नवम्बर 27 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर कला के प्रधान को पड़ोसी गांव हसनपुर के एक युवक ने मारपीट की और परिवार के लोगों से अभद्रता की। इस मामले में पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। गांव मीरपुर कला निवासी निरकार सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में गांव के प्रधान है। बीती 20 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ गढ़मुक्तेश्वर से अपने गांव को वापस आ रहे थे। जब वह गांव हसनपुर पहुंचे तो रास्ते में हसनपुर निवासी वंश ने अपनी पिकअप गाड़ी को रास्ते में खड़ा कर रखा था। जब उन्होंने रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए उनके व उनके परिवार के साथ अभद्रता कर दी। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी वंश के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे पहले से ही पंजीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.