गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के समीप शनिवार को यात्रियों को बस में बैठा रहे एक कंडक्टर को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद कंडक्टर को चोट का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जब वह यात्रियों को बस पर बैठाकर भोरे पहुंचा तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बस चालक समेत अन्य लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक भोरे थाना क्षेत्र के भोरे उत्तर टोला गांव निवासी ढोलन पटेल का 38 वर्षीय बेटा सरोज पटेल था। घटना की सूचना मिलने के बाद मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह...