लखनऊ, दिसम्बर 3 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने बुधवार को मीना मार्केट इंदिरा नगर इकाई का गठन किया। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि शिखर विजय श्रीवास्तव को अध्यक्ष, आशीष कुमार मौर्य को चेयरमैन और दीपक अग्रवाल को प्रभारी चुना गया। इसके अलावा अशोक शर्मा वरिष्ठ महामंत्री और दक्ष जोशी महामंत्री तथा रजत जायसवाल कोषाध्यक्ष बने। संरक्षक के रूप में वरिष्ठ व्यापारी विवेक सिंह को चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने चुने गए सभी पदाधिकारियों को माला और अंग वस्त्र पहनाकर संगठन में शामिल किया। उन्होंने कहा कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां और क्विक कॉमर्स खुदरा व्यापारियों का व्यापार चौपट कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, देश और प्रदेश में ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने की मांग को लेकर बड़ा आंद...