सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद स्तरीय प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव में जिले के सभी 14 विकास खंडों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक और मंच पर प्रस्तुति की दृढ़ता साफ झलक रही थी। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मीना मंच के माध्यम से प्रस्तुत की गई मेरे बदलाव की कहानी रही। बच्चों ने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को भावपूर्ण ढंग से साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मीना मंच ने उन्हें न केवल आत्मविश्वास दिया, बल्कि नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक मुद्दों के प्रति सजग बनने की प्रेरणा भी दी। उनकी सशक्त अभिव्यक्तियों ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया और सभागार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.