मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- राजगढ़। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत मीना मंच के सशक्तीकरण एवं नेतृत्व क्षमता संवर्धन और सेल्फ एस्टीम के क्रियान्वयन के लिए विकास खंड राजगढ़ के बीआरसी पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन नई शिक्षा नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने के साथ-साथ, बालिकाओं का विद्यालय में नामांकन उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही साथ प्रगति के पंख, अरमान मॉड्यूल के माध्यम से जीवन कौशल का विकास करना प्रमुख उद्देश्य है। प्रशिक्षक नीतू यादव एवं स्वाती मौर्या ने कार्यशाला के प्रतिभागी शिक्षकों को मीना मंच के गठन, पावर एंजेल का चयन, पॉक्सो ऐक्ट, बाल संरक्षण, अरमान माड्यूल, केस स्टडी और आधा फुल कॉमिक पुस्तकों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही टूल-10 पर चर्चा, वीरांगना पोर्टल ,महिलाओं और बालिकाओं की सुरक...