गौरीगंज, जनवरी 28 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। मीना मंच कार्यक्रम के अंतर्गत पावर एंजिल्स के सशक्तीकरण एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु बीआरसी परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सुगमकर्ताओं को प्रभावी नेतृत्व एवं कार्यक्रम संचालन के लिए सक्षम बनाना रहा। दो दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में सुजाता एवं अमिता मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रगति के पंख मॉड्यूल के अंतर्गत निर्धारित 12 सत्रों का क्रमबद्ध एवं प्रभावशाली संचालन कर सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला के अंतिम दिवस यूनिसेफ के प्रतिनिधि ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और उपस्थित सुगमकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीना मंच के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु कार्यक्रम का सफल, नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चि...