बिजनौर, दिसम्बर 12 -- नजीबाबाद के मोहल्ला सबनीग्रान स्थित कपड़ा मार्केट मीना बाजार में एक आवारा कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इसकी सूचना पर नगरपालिका की टीम ने कुत्ते को काफी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। शुक्रवार को मोहल्ला सब्निग्रान कपड़ा मार्केट मीना बाजार में एक पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया। जिससे हड़कम्प मच गया। मीना बाजार शाखा अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने नगरपालिका अध्यक्ष को इसकी सूचना दी। अध्यक्ष के निर्देश पर नगरपालिका की टीम कुत्ते को पकउ़ने के लिये पहुंच गई। सुबह से दोपहर तक कुत्ते को तलाशती रही। दोपहर 2:00 बजे कुत्ते को पकड़ने में कामयाबी मिली तब कही जाकर मीना बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली। मीना बाजार शाखा के अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, नगर अध्यक्ष शाहिद, सिकंदर, मोहम्मद। फैसल, अफशान, आलम, मोहम्मद फैजान, नदीम और आरिफ आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.