मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। मीनापुर में 7.5 करोड़ की लागत से तीन पंचायत सरकार भवन का निर्माण होगा। प्रखंड की चतुरसी, पैगंबरपुर और तुर्की पंचायत भवन के लिए स्वीकृति मिली है। एक पंचायत सरकार भवन के निर्माण पर 2.5 करोड़ खर्च होगा। निर्माण कार्य 12 महीने में पूरा होगा। इसको लेकर मुख्य अभियंता (उत्तरी) ई. रामाज्ञा कुमार ने निर्देश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...