मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मीनापुर। पैगंबरपुर के डेरा चौक पर हिन्दू नववर्ष के मौके पर रविवार को ओम ध्वजारोहण समारोह हुआ। इस दौरान ओम ध्वज गायन और मंत्र पाठ किया गया। यजमान डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर आज ही के दिन परमपिता द्वारा सृष्टि की रचना हुई थी। इस मौके को यादगार बनाने के लिए 14 जोड़ी यजमान मंडली ने विधिवत पूजा कर यज्ञ स्थल में प्रवेश किया और मानव ज्योति के उत्थान के लिए 28 मंत्रों से स्वस्तिवाचन और प्रार्थन सभा का आयोजन किया गया। पंडित दशरथ जी ने मानव ज्योति के उत्थान के लिए पांच स्तम्भ के पालन की बात कही। पंडित संजय वेदालंकार, पंडित कपिलदेव दास, पंडित अशोक जी, यज्ञकर्ता महंत भूदेव दास मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.