मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को हड़ताली सफाई मजदूरों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। सफाई कर्मी बकाया भुगतान की मांग कर रहे थे। इससे पहले हाथ में झाड़ू लेकर सफाई कर्मी व चालक ने नगर पंचायत कार्यालय पर धरना दिया। सफाई कर्मी सोनामुखी देवी, वीरेंद्र सिंह और इंद्रजीत कुमार ने बताया कि तीन महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। आईडी कार्ड नहीं मिला है। रविवार के दिन काम करने के बाद भी हाजिरी काट दी जाती है। इधर, मुख्य पार्षद पूनम देवी ने बताया कि सफाई का टेंडर प्रताप सेवा संघ का है। भुगतान के लिए डीएम को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। बतातें चलें कि एक सप्ताह से सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। इस कारण नगर पंचायत क्षेत्र में कचरे का ढेर लगा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...