मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- औराई, एसं। श्री देवी प्रसाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शाही मीनापुर में लोक शिक्षा समिति द्वारा संचालित अरुणोदय पत्रिका का विमोचन मंगलवार की वंदना सत्र में किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य अंगद ठाकुर ने बताया गया कि लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित 215 विद्यालयों की भैया-बहन आचार्य बंधु भगिनी के द्वारा अरुणोदय पत्रिका लिखने में सहयोग हो रहा है। पत्रिका विमोचन के अवसर पर प्रबंध कारिणी समिति के श्याम सुंदर शाही, नारायण शाही, सुरेंद्र कुमार शाही, धनंजय कुमार सिंह, रंगीला कुमारी, श्याम सुंदर सिंह, रमेश प्रसाद यादव, बबलू कुमार, मनीष कुमार सिंह, बृजेश कुमार, प्रीति कुमारी, कृति शाही, कीर्ति सिंह समेत कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...