मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मीनापुर। प्रखंड में गुरुवार को तीन से चार घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश से गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई। खेतों में बारिश का पानी लग गया है। कृषि समन्वयक राजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड में इस साल करीब 7300 हेक्टेयर में गेहूं की फसल किसानों ने की थी। सहजपुर के किसान नीरज कुमार ने बताया कि आधे से अधिक किसानों की फसल खेतों में ही है। बारिश से सर्वाधिक नुकसान ब्रहण्डा और इसके आसपास के गांवों में हुई है। पूर्व मुखिया मो. सदरुल खां ने बताया कि मो. इस्लाम, मो. लुकमान, जयलाल पासवान, मो. रीजवान, राकेश प्रसाद, मिश्री पासवान, राजकुमार पासवान, ननकी पासवान और लाल पासवान को बहुत नुकसान हुआ है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.