नोएडा, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शुक्रवार को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सेमीफाइनल मुकाबले हुए। मीनाक्षी हुड्डा, निकहत जरीन, प्रीति पवार, विश्वनाथ आदि शीर्ष मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर लिया। आयोजकों के मुताबिक सेमीफाइनल में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा की मीनाक्षी हुड्डा ने 45-48 किलोग्राम भार में मध्यप्रदेश की मलिका मोर को 5-0 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता निकहत जरीन 48-51 किलोग्राम भार में उत्तर प्रदेश की कुसुम बघेल को 4-1 से हराकर फाइनल में पहुंचीं। निकहत जरीन तेलंगाना की रहने वाली हैं। महिला वर्ग में ही हरियाणा की प्रीति पवार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.