सराईकेला, फरवरी 6 -- मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन -मास्टर ट्रेनर ने एमसीएमसी की भूमिका और दायित्वों पर प्रकाश डाला सरायकेला,संवाददाता। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर प्रभाशंकर तिवारी, तरुण कुमार सिंह ने एमसीएमसी की भूमिका और दायित्वों पर प्रकाश डाला। राजनैतिक विज्ञापनों के प्रकाशन से पूर्व विज्ञापन सामग्री के प्रमाणीकरण, पेड न्यूज की पहचान, संबंधित राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों के व्यय खाते में खर्च जोड़े जाने की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षक ने विस्तृत जानकारी दी। सत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित मापदंड, विज्ञापन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया, आवेदकों की ओर से समर्पित...