रुद्रपुर, दिसम्बर 12 -- रुद्रपुर। अपर सचिव मुख्यमंत्री, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी शुक्रवार को जिला सूचना कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट सहित पत्रकारों ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उनके सुझाव, समस्याओं और कार्य-संबंधी मुद्दे विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करता है तथा जनसरोकारों को उजागर करने में भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां संदीप कुमार, अजय जोशी, भरत शाह, वीरेन्द्र बिष्ट, राजीव शंकर शुक्ला, सुरेन्द्र गिरधर, अरविन्द सिंह, ललित शर्मा, दुर्गेश तिवारी, वेद प्रकाश, सौरभ गंगवार, संदीप पाण्डे, नरेंद्र राठौर, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...