जमशेदपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर, संवाददाता। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की मेजबानी में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में हुआ। दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को समर्पित आठ फरवरी तक चलने वाले मीडिया कप का उद्घाटन उपायुक्त अनन्य मित्तल समेत अन्य अतिथियों ने रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। उपायुक्त ने कहा कि उन्हें पता चला है कि पत्रकारों का यह क्रिकेट मुकाबला पिछले 18 वर्षों के चलता आ रहा है। पत्रकार उम्र के इस पड़ाव पर भी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो सब को प्रेरित करता है। इस दौरान अतिथि के रूप में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन दास, उपाध्यक्ष निमाई पांडा, को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, टाटा स्टील कॉर्पोरेट हेड राजेश राजन, वरिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.