आदित्यपुर, जनवरी 29 -- जमशेदपुर, संवाददाता। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की मेजबानी में मंगलवार से को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। आठ फरवरी तक चलने वाला मीडिया कप दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को समर्पित है। टूर्नामेंट का उद्घाटन उपायुक्त अनन्य मित्तल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएन दास, उपाध्यक्ष निमाई पांडा, को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह, टाटा स्टील कॉर्पोरेट हेड राजेश राजन, वरिष्ठ पत्रकार गणेश मेहता, संजय मिश्र, व उदित अग्रवाल, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, सलीम अहमद ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह एक शानदार आयोजन है। पिछले 18 वर्षों से इस तरह का आयोजन हो रहा है। जो, 18 वर्ष पहले जवान थे, अब उनकी उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.