प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। केन्द्रीय अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र की ओर से 9 से 11 फरवरी तक मीठे पानी की मछली वर्गीकरण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए छात्रों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। समापन सत्र में प्रदेश मत्स्य विभाग के उप निदेशक विजय पाल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ ए आलम, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वीआर ठाकुर,जीतेंद्र कुमार,निदेशक डॉ बीके दास,क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज के प्रमुख डॉ बीआर चव्हाण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...