सहरसा, फरवरी 14 -- सहरसा, रंजीत। सहरसा बिहार राज्य का पहला जिला होगा जहां मीठे पानी में झींगा मछली का उत्पादन होगा। इसके लिए झींगा मछली के बच्चे उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर से मंगाए जाएंगे। ट्रायल के तौर पर जिले के दो प्रखंड क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर और सत्तरकटैया में 50-50 डिसमिल के तीन तालाब में मार्च या अप्रैल माह से मीठा पानी में झींगा मछली का पालन किया जाएगा। झींगा मछली के बच्चे कृषि विभाग उपलब्ध कराएगी, लेकिन उस पर होने वाले खर्च का भुगतान फिलहाल मत्स्यपालकों को करना होगा। जब अनुदान(सब्सिडी) पर झींगा मछली के बच्चे उपलब्ध कराने की व्यवस्था बहाल हो जाएगी तब कम खर्च में ही यह उपलब्ध होने लगेगा। डीएम दीपेश कुमार के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने मीठे पानी में झींगा मछली के उत्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला कृषि पदाधिकारी जयप्रकाश...