पटना, दिसम्बर 13 -- मीठापुर स्थित कबीर साईं मंदिर के परिसर में शनिवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के महंत ब्रजेश मुनि ने लोगों को कबीर की साखियों पर आधारित जीवन मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में हरिद्वार से आए संत प्रकाशानंद शास्त्री ने श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी जीवन में पथप्रदर्शक का काम करती है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से कृष्ण दास, सियालदह से राजेंद्र दास, समस्तीपुर से स्वामी ज्ञान आनंद गोस्वामी सहित अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में आरती के साथ सत्संग का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.