अलीगढ़, जनवरी 20 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र स्थित एक मीट फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक फैक्ट्री में खाना बनाने का कार्य करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण हार्टअटैक आया है। किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। जांच के बाद मामले को सामान्य मौत मानते हुए आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में मृतक की पहचान असरफ (56) पुत्र बावा अंगदैपसंबिल निवासी पुलहुपुला रोड नायरा जिला एर्नाकुलम (केरल) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सोमवार को मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मीट फैक्ट्री प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.