शामली, फरवरी 10 -- कैंटर में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरे गए 67 पशुओं को पुलिस ने पकड़ा और मुक्त कराया। कैंटर में पशु इतनी क्रूरता से भरे थे छोटे कटरे बड़े कटरों के नीचे दबकर घायल हो रहे थे। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मीट प्लांट स्वामी समेत दो अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कांधला रोड स्थित मीट प्लांट मीम एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निकट आयशर कैंटर में वध के लिए छोटे पशु लाए जा रहे हैं। सूचना पर इमामगेट पुलिस चौकी प्रभारी गौरव चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कैंटर चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। जबकि पुलिस को कैंटर के अंदर से कुल 67 पशु मिले, जिनमें से चार कटरे करीब ढाई माह की उम्र के थे तथा वह बड़े कटरों की भीड़ में कुचलकर घायल हो रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.