बलरामपुर, दिसम्बर 26 -- बलरामपुर संवाददाता। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कूटरचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी लाइसेंस पर गोश्त का अवैध कारोबार करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली उतरौला क्षेत्र का है, जहां हफीज फूड्स के नाम से मीट का अवैध फुटकर कारोबार संचालित किया जा रहा था। इस खुलासे के बाद मीट कारोबार को लेकर जारी लाइसेंस को भी रद कर दिया गया है। कई ओर लोगों को पुलिस की तलाश है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण उत्तरी क्षेत्र, गाजियाबाद से प्राप्त जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मोहल्ला रफीनगर निवासी मोहम्मद हफीज ने अपने नाम से जारी मूल लाइसेंस में कूटरचना कर उसे फुटकर बिक्री के रूप में दर्शा दिया, जबकि वास्तविक लाइसेंस केवल क्रय-विक्रय के लिए ही मान्य था। इस फर्जीवाड़े के जरिए लंबे समय से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.