उन्नाव, फरवरी 14 -- बांगरमऊ। शिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए इस दिन मीट की दुकानें बंद रखने की पुलिस से हिदायत दी गई तथा आदेश न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रविवार पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों के लिए प्रशासन मुस्तैद बना हुआ है, शिव मंदिरों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही कोई व्यवधान न हो, इसके लिए सभी मीट आदि की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को कस्बा प्रभारी न्यूटन कुमार ने सभी मीट दुकानदारों के पास पहुंच कर सूचित कर दिया गया है। साथ ही आदेश का अनुपालन न करने की दशा में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...