अमरोहा, नवम्बर 25 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर कोतवाली की सरकारी जीप में बैठ रौब गांठने वाले लंबी कद काठी के तीन सिपाहियों ने दुकान पर बैठे मीट दुकानदार को अवैध तरीके से हिरासत में ले लिया। बाद में उस पर पशु कटान का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। इतना ही नहीं डरा-धमकाकर 1 लाख बीस हजार रुपये भी ऐंठ लिए। कोतवाल को गुमराह करने के लिए मुकदमे में फंसाकर पैसे ऐंठने के लिए मीट का इंतजाम अपने एक परिचित मीट दुकानदार से कराया। शुरुआत में लाइसेंस को खत्म कराने और जेल भेजने का खौफ दिखा उससे दो लाख रुपये मांगे लेकिन बाद में 1.20 लाख में सौदेबाजी कर कोतवाली से ही जमानत देकर छोड़ दिया। पीड़ित दुकानदार ने अब एसपी स्तर पर शिकायत की है। मामले में जांच कराते हुए तीनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सुर्खियों में बना मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.