प्रयागराज, अगस्त 13 -- नैनी। अरैल मोड़ से घाट जाने वाले मार्ग पर मीट की दुकान खुलने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। पड़ोसियों का आरोप है कि कुछ दिन से यहां मीट की दुकान खुल गई है। जिससे उनकी दुकान पर ग्राहक नहीं आते। यहां बदबू और गंदगी से बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। बुधवार रात विरोध करने के दौरान एक युवक ने मीट की दुकान पर पथराव करने का भी प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...