नोएडा, दिसम्बर 29 -- रबूपुरा। मोहल्ला आजाद नगर के निवासी और दुकानदार गौरव भाटी, जितेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रौदाश, ओमी ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि बीच बाजार में उनकी दुकानों और घरों के सामने कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर खुलेआम मीट बेच रहे हैं। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल का कहना है कि मीट विक्रेता को नियमानुसार मीट बेचने की हिदायत दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...