नई दिल्ली, मई 4 -- राजधानी पटना में महागठबंधन की तीसरी बैठक रविवार को हो रही है जिसमें तेजस्वी यादव और कृष्णा अल्लावरू की मौजूदगी में अलायंस के सभी दल बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। इस मीटिंग पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे महानाटक करार देते हुए जनता के बीच महाभ्रम परोसने की तैयारी करार दिया है। सभी सियासी दलों की नजरें इस बैठक पर टिकी हुई हैं। दीघा रेजॉर्ट में मीटिंग का आयोजन किया गया है जिसमें सभी छह घटक दलों के सभी जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि इस मीटिंग के बारे में सुनकर ऐसा लगता है कि ये लोग फिर से जनता के बीच महाभ्रम परोसने की तैयारी में हैं। जहां हर कोई सूत्रधार बनना चाहता है वहां मीटिंग कम और महानाटक ज्यादा होगा। बिहार की जनता को विकास, रोजगार और स्थिरता चाहिए। दरअसल यह नन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.