एक प्रतिनिधि, दिसम्बर 30 -- खगड़िया जिले में शातिर साइबर ठग ने जिला पंचायती राज पदाधिकरी बन पंचायत समिति सदस्य पति से फोन पर 24,499 रुपए ऐंठ लिए। मामला महेशखूंट थाना के बिचली टोल,वार्ड 12 का बताया जा रहा है। जहां बीते शनिवार को शातिर साइबर ठग ने गोगरी पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-09 के पंसस ममता कुमारी के पति अक्षय कुमार से करीब 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। अपने आवेदन में अक्षय कुमार ने बताया कि ठग ने खुद को जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार बता कर कॉल किया। उनके एक अन्य नंबर पर पंसस नॉमिनेशन के समय की 10 तस्वीर डालकर भरोसे में ले लिया। फिर मीटिंग में नहीं पहुंचने की शिकायत कर जिलाधिकारी और पंचायती राज पदाधिकारी के गुस्से का डर दिखाय। और फिर व्हाट्सएप पर अलग- अलग लिंक डालकर उनसे दो बार में कुल 24,499 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित अक्षय कु...