मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर/साहेबगंज, हिटी। साहेबगंज में बुधवार को निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा कार्यरत मीटर रीडिंग कॉन्ट्रैक्टर (एमआरसी) निशांत कुमार, लाइनमैन मुनचुन राय और चंदेश्वर कुमार को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं, घूस मांगने में आरोपित जेई गौतम कुमार निगरानी के छापे की भनक लगते ही कार्यालय से फरार हो गए। तीनों कर्मी साहेबगंज के आशापट्टी परसौनी निवासी मो. जाहिद से रिश्वत की राशि ले रहे थे। गिरफ्तार तीनों कर्मियों को लेकर निगरानी की टीम देर शाम पटना चली गई। गुरुवार को निगरानी कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। निगरानी सूत्रों के अनुसार मो. जाहिद से जेई गौतम कुमार, एमआरसी निशांत कुमार, लाइनमैन मुनचुन राय, चंदेश्वर कुमार ने बिजली मीटर लगाने व लाइन चालू कराने के लिए 12 हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.