प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। बिजली विभाग ने शहर में हजारों बिजली उपभोक्ताओं के पोस्टपेड कनेक्शन को प्रीपेड में बदल दिया है। इसके बाद हजारों ऐसे उपभोक्ता हैं तो मीटर रिचार्ज नहीं करा रहे हैं। इससे उनका बैलेंस माइनस में चल गया है। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार से बिजली विभाग ने अभियान शुरू किया। यह अभियान सात फरवरी तक यह अभियान चलेगा। एक्सईएन के निर्देशन में टीम उपभोक्ताओं को ऑनलाइन मीटर रिचार्ज करने की जानकारी दी जा रही है। प्रदेश में करीब 80 प्रतिशत उपभोक्ता मीटर रिचार्ज नहीं कर रहे हैं। प्रयागराज में भी यही हाल है। बमरौली एक्सईएन राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को प्रीमेड मीटर रिचार्ज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.