देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के आदेश के तहत 26 नवंबर को मोहनपुर प्रखंड में छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार, मानव दिवस कर्मी सुनील कुमार यादव और पवन कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण में पाया गया कि राजेश कुमार, पिता- कामदेव प्रसाद यादव, निवासी जमरो पावर हाउस के पास अपने वाणिज्यिक परिसर (एलटीआईएस -डी कनेक्शन 15 केवीए) में मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहा था। लगभग दोपहर 2:45 बजे कार्रवाई की गयी। अवैध विद्युत उपभोग से निगम को लगभग 2 लाख 21 हजार 470 रुपए की वित्तीय हानि हुई है। छापेमारी में सर्विस तार और मीटर जब्त कर प्रशाखा कार्यालय में रखा गया है। सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...